फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र को स्कूल के बाहर से किया किडनैप, कार में पीटने के बाद धकेला

Fri, 12 Jan 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
स्कूल से निकलकर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे दसवीं के छात्र को कुछ युवकों ने कार में किडनैप कर लिया। युवकों ने कार के अंदर छात्र की जमकर पिटाई की। कुछ दूर ले जाने के बाद हल्लोमाजरा के पास कार से धकेल दिया।
विज्ञापन


इससे छात्र को चोटें भी आई हैं। घटना वीरवार को सेक्टर-32 स्थित सरकारी स्कूल के सामने की है। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्र के बयान पर जांच शुरू कर दी है।

रामदरबार निवासी राजेश कुमार का बेटा सुमित सेक्टर-32 स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ता है। पुलिस में दी अपनी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि छुट्टी के बाद सुमित स्कूल से कुछ दूरी पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक से उसके पास एक कार आकर रुकी।
विज्ञापन


कार में से 5 युवक बाहर निकले और सुमित को पकड़ लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता युवकों ने जबरन उसे अपनी कार में धकेल लिया। बाद में युवक कार में बैठे और सुमित को लेकर चलते बने। आरोप के मुताबिक आरोपी कार के अंदर युवक की पिटाई करते रहे। सुमित ने कई बार छोड़ने की गुहार लगाई, मगर आरोपियों ने पीटना बंद नहीं किया।

हल्लोमाजरा चौक पर आरोपियों ने कार थोड़ी धीमी की और सुमित को धक्का दे दिया। इससे सुमित को चोटें भी आई हैं। घर पहुंचकर उसने अपने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद राजेश अपने बेटे को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूरे घटनाक्रम को बताया।

पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया। सुमित का तत्काल मेडिकल कराया। जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब सुमित से पूछा कि वह आरोपियों को जनता है तो उसने मना कर दिया। पुलिस ने सभी पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें