फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तस्करों का पीछा कर रही एसटीएफ की गाड़ी पलटी, दो तस्कर काबू, चार पुलिस कर्मी जख्मी

Mon, 16 Oct 2023 09:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

12 अक्तूबर को एसटीएफ के डीएसपी वविंदर महाजन के नेतृत्व में टीम खुर्मनियां गांव के मोड़ पर मौजूद थी। टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। एसटीएफ की टीम ने अपने वाहन से पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान एसटीएफ की गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करों का पीछा कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की गाड़ी पलट गई। इसमें दो एएसआई समेत चार पुलिस मुलाजिम घायल हुए हैं। एसटीएफ ने बोलेरो सवार दोनों तस्करों को काबू कर उनसे चार किलो हेरोइन बरामद की है। तस्करों के खिलाफ एसटीएफ थाना मोहाली में एनडीपीएस एक्ट व हत्या प्रयास के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान अटारी थानाक्षेत्र के सीमांत गांव धनोए कलां निवासी जगरूप सिंह उर्फ जग्गा और मेजर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


टीम ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 19 अक्तूबर तक रिमांड पर भेज दिया है। एसटीएफ के स्पेशल डीजी कुलदीप सिंह का कहना है कि टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में हैं, जो ड्रोन जरिये हेरोइन मंगवा कर सप्लाई करते हैं। गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी तस्कर फैजल के संपर्क में थे।

डीजी ने बताया कि 12 अक्तूबर को एसटीएफ के डीएसपी वविंदर महाजन के नेतृत्व में टीम खुर्मनियां गांव के मोड़ पर मौजूद थी। उन्होंने गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। एसटीएफ की टीम ने अपने वाहनों से इनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते हुए गाड़ी पलटने से एएसआई मनप्रीत सिंह और अमनजीवन सिंह समेत चार पुलिस मुलाजिम घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं एसटीएफ के डीएसपी सिकंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन ढाई किलो हेरोइन और बाइक समेत गिरफ्तार लवदीप सिंह, उसके साथी निशान सिंह और पिता रंजीत सिंह को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें