फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: स्कूल में नाबालिग के साथ कुकर्म, साथ पढ़ने वाले चार छात्रों ने की हैवानियत, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 16 Oct 2023 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

बच्चा चुपचाप रहने लगा था। इसके बाद घरवालों ने इसका कारण उससे पूछा। बच्चे के खुलासे से पूरा परिवार हैरान रह गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के एक स्कूल के छात्र के साथ उसी के स्कूल में पढ़ने वाले चार नाबालिगों ने कुकर्म किया। आरोपियों ने नाबालिग को डराया धमकाया और किसी को कुछ न बताने की बात की। आरोपी छात्र अपने साथ बच्चे को स्कूल की ही तीसरी मंजिल पर लेकर पहुंचे और वहां उसके साथ गलत काम किया।

विज्ञापन


नाबालिग छात्र डरा सहमा रहा तो उसके परिवार वालों ने कारण पूछा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिविजन तीन की पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों पर कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

नाबालिग के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी है कि शहर के एक निजी स्कूल में उनका बच्चा छठी कक्षा का छात्र है। कुछ समय पहले स्कूल में ही पढ़ने वाले चार छात्र उनके बेटे को खेलने के बहाने अपने साथ ले गए। सभी उसे स्कूल की तीसरी मंजिल पर ले गए। वहां छत पर बने एक कमरे में उन्होंने उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी और कुकर्म करने के बाद वहां से भगा दिया। 
विज्ञापन


कुछ दिनों तक तो नाबालिग ने किसी से कुछ नहीं बताया और चुपचाप स्कूल आता रहा। घर में भी किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। इसके बाद परिवार ने बच्चे से इसका कारण पूछा। बच्चे के खुलासे के बाद परिवार ने जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें