फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: स्पेशल टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन, छह नशा तस्करों की 3.27 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 07 Jul 2023 10:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

डीएसपी चौधरी ने बताया कि हालिया घटनाक्रम में नौ मामलों में तस्करों को दोषी ठहराया गया है। छह मामलों में नौ तस्करों को 10 साल की सजा सुनाई गई है। एक तस्कर को 12 साल की सजा और दो तस्करों को अदालत ने अधिकतम 15 साल की सजा सुनाई है। एक किशोर को भी दो साल की सजा हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे के खिलाफ बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने छह नशा तस्करों की 3.27 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क (अटैच) की है। डीएसपी एसटीएफ दविंदर चौधरी ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत तस्करों की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


अक्तूबर 2020 में लाजपत नगर (जोधेवाल) के पवन कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ नशीली दवाओं की तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। उसकी आरोपियों पर मामला दर्ज करने के बाद उनकी 39.84 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है। इसी तरह तस्कर यादविंदर सिंह उर्फ याद को 2020 में ड्रग्स व हथियारों के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसकी भी 3.5 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क हुई है। 

तस्कर अमित शर्मा उर्फ काका की 14.10 लाख रुपये की संपत्ति, माछीवाड़ा के हरसिमरनजीत सिंह उर्फ काला की 8.80 लाख रुपये की संपत्ति, पठानकोट के तस्कर बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला की 1.02 करोड़ रुपये की संपत्ति, लुधियाना के दीपक कुमार उर्फ दीपू की 1.57 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है।

नौ मामलों में दिलाई सजा

डीएसपी चौधरी ने बताया कि हालिया घटनाक्रम में नौ मामलों में तस्करों को दोषी ठहराया गया है। छह मामलों में नौ तस्करों को 10 साल की सजा सुनाई गई है। एक तस्कर को 12 साल की सजा और दो तस्करों को अदालत ने अधिकतम 15 साल की सजा सुनाई है। एक किशोर को भी दो साल की सजा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें