फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी से की दुष्कर्म की कोशिश, आहत किशोरी ने पिया जहरीली पदार्थ

Mon, 20 May 2019 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पटियाला के समाना में सौतेले पिता द्वारा 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बच्ची ने परेशान होकर जहरीली दवा पी ली। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


उधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, पोस्को एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पिता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आठवीं कक्षा की छात्रा 13 साल की पीड़िता ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी मां ने आरोपी के साथ दूसरी शादी की थी। पिछले सात साल से वह व उसकी मां सौतले पिता के साथ रह रहे थे। करीब एक साल से सौतेले पिता की ओर से बच्ची के साथ मां की गैरहाजिरी में अश्लील हरकतें की जा रही थी।
विज्ञापन


बच्ची की मां लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है, जबकि सौतेला पिता एक दुकान में काम करता है। लेकिन 17 मई की देर शाम को आरोपी पिता ने घर में बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 

बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे डर कर बच्ची ने जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सिटी समाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ रेप की कोशिश, अश्लील हरकतें करने व धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें