फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन भाईयों पर चाकू से हमला, 1 की मौत 2 गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
रंजिशन 3 भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इलाज के दौरान 1 की मौत 2 गंभीर। वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में हुआ। पुलिस ने व्यक्ति की हत्या और  उसके दो भाइयों को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने पति, पत्नी व उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा बेटा फरार है।
विज्ञापन


एसपी साउथ नवदीप बराड़ ने बताया कि वीरवार देर रात सेक्टर 52 में तीन भाइयों कृष्ण कुमार (30), राहुल और रिक्की पर वही के रहने वाले परिवार के चार सदस्यों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  जिसमें कृष्ण की पीजीआई में मौत हो गई । जबकि उसके दोनो भाईयों  राहुल और रिक्की का इलाज पीजीआई में ही चल रहा है। राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। कृष्ण कुमार  पेशे से ऑटो ड्राइवर था और उसके दो बेटे थे।

पुलिस ने बताया की दोनों परिवारों में  अभी पिछले हफ्ते भी झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में डंडे चले थे। हालांकि उस समय मामला आपस में निपट गया था। पुलिस में किसी तरह की कोई शिकायत नही आई  थी।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान टीटू (42) , उसकी पत्नी रेखा के रूप में हुई है। जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। वही, चौथा आरोपी अर्जुन फरार है। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें