फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने पैसे लिए हैं, वो तेरे साथ जो चाहे करे' बेटी ने सुनाई मां के जुल्मों की कहानी

Sun, 12 Nov 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मैंने उससे पैसे लिए हैं, अब वो तेरे साथ जो चाहे करे। मां के मुंह से यह बात सुनकर वह टूट गई, पढ़िए एक बेटी की जुबानी जननी के जुल्मों की कहानी। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। गन्नौर के एक गांव में मां-बेटी के रिश्ते को लांछित करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मां ने अपनी ही बेटी का 50 हजार रुपये में सौदा कर किसी दूसरे के साथ भेज दिया। जहां व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने हिम्मत कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ननिहाल जाने के बहाने मां ले गई कश्मीर

रेप - फोटो : SELF
युवती ने बताया कि 10 मार्च 2016 को वह अपनी मां के साथ ननिहाल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे गांव बांय निवासी रणसिंह, ईश्तयाक खान व बढ़ी निवासी सतबीर उर्फ सत्तू मिल गए।

ईश्तयाक खान ने पीड़िता को बताया कि वह अपनी मां के साथ ननिहाल नहीं कश्मीर घूमने के लिए जा रही है। जिसके बाद ईश्तयाक खान ने कुछ पैसे रणसिंह व सतबीर को दिए और पीड़िता व उसकी मां को पानीपत रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर आने को कहा।

जिसके बाद दोनों मां-बेटी रणसिंह व सतबीर के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। रणसिंह ने उन्हें कश्मीर की टिकट दी और सतबीर के साथ वापस गन्नौर लौट गया। इसके बाद उसकी मां उसे लेकर कश्मीर पहुंच गई। जहां दोनों को अलग-अलग कमरे में रखा गया।

मां बोली 50 हजार में सौदा किया है मैंने तेरा

rape - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
कुछ देर बाद बांय गांव निवासी बाबुल उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी मां कमरे में आई और बताया कि उसने ईश्तयाक खान के साथ मिलकर 50 हजार रुपये में उसे बाबुल को सौंप दिया हैं।

यह कहकर उसकी मां कमरे से चली गई। जिसके बाद बाबुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि बाबुल कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म व मारपीट करता रहा। इस दौरान पीड़िता की मां के पास रणसिंह ने फोन कर बताया कि सतबीर ने उनका दिल्ली रहने का प्रबंध कर दिया है। जिसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर दिल्ली पहुंच गई।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचकर पिता को फोन कर बताई घटना

rape attempt
दिल्ली में ईश्तयाक खान ने पीड़िता को एक फैक्ट्री में नौकरी लगवा दिया। फैक्ट्री में उसकी मुलाकात बिहार निवासी शशि के साथ हुई। पीड़िता ने उसे अपनी आपबीती बताई तो वह उसे दिल्ली स्थित अपने मकान में ले गया और उसके विवाह कर लिया। लेकिन कुछ दिन बाद पीड़िता की मां व इश्तयाक खान उनके घर पहुंच गए और उसके व पति के साथ मारपीट कर वहां से चले गए।

मारपीट से घबरा कर पीड़िता व उसका पति दूसरे मकान में चले गए। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर अपने पिता से फोन पर संपर्क किया और मामले से अवगत करवाया। पिता के कहने पर पीड़िता गन्नौर पहुंची और सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गन्नौर में शिकायत दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां के अलावा बांय निवासी बाबुल, ईश्तयाक खान, रणसिंह व बड़ी निवासी सतबीर उर्फ सत्तू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों को काबू किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें