फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने लिया 80 लाख का कर्ज, तो मां ने दी जान

Fri, 10 Jul 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना बताए 80 लाख रुपये का कर्ज लेना एक बेटे पर भारी पड़ गया। मां को भारी कर्ज लेने का पता चला तो टेंशन में आकर कुएं में कूदकर जान दे दी। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गांव रिटौली में शुक्रवार दोपहर बाद की है।
विज्ञापन


एएसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि आत्महत्या करने वाली महिला रिटायर्ड फौजी श्रीपाल की पत्नी बबीता थी। बबीता के तीन बेटे हैं। एक बेटे ने काफी समय पहले दिल्ली में बिजनेस शुरू करने के लिए किसी से 80 लाख रुपये का कर्जा लिया था।

इस बारे में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं थी। कुछ ही समय पहले बबीता के पति आर्मी से सेवानिवृत्त हुए हैं। कई महीनों तक सब कुछ चुपचाप चलता रहा। कुछ दिन पहले उनका बेटा थोड़ा परेशान रहने लगा। मां ने उससे परेशानी का कारण पूछा तो कर्ज लेने की बात सामने आई।
विज्ञापन


लाखों रुपये कर्जा चुकाने क ी चिंता में बबीता पिछले तीन चार दिनों से परेशान थी। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे उसने गांव के कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों तेज आवाज सुन कुएं के पास पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद बबीता के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें