शौच को घर से गई 11 वर्षीय बालिका को तमंचे के बल पर अगवा कर गांव के ही दो लोग अपने घर ले गए और कमरे में बंद कर उससे दुराचार किया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध धारा 376 घ, 342, 323, 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी 11 वर्षीय बालिका बृहस्पतिवार रात 10 बजे अपने घर के निकट ही खेत में शौच करने गई थी। शौच करके बालिका घर को चली ही थी कि गांव के रामवीर और संजू ने बालिका को दबोच लिया और अपने घर के लिए ले चले। बालिका ने शोर मचाया ही था कि रामवीर ने उसके सीने पर तमंचा रखकर कहा चुपचाप चल वरना गोली मार दूंगा। इस पर बालिका सहम गई। रामवीर बालिका को अपने घर के कमरे में ले गया और उससे मुंह काला किया। रामवीर और संजू ने बालिका दुराचार किया। बालिका को उसकी मां और चाचा खून से लथपत अचेत अवस्था में उठाकर घर लाए। पुलिस ने दोनोें लोगाें के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।