फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सुक्खा काहलवां गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, चार पिस्तौल भी बरामद

Fri, 14 Dec 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर( पंजाब)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

 जालंधर देहात पुलिस ने सुक्खा काहलवां गैंग के छह सदस्यों को लूटपाट करने की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चार पिस्तौल के अलावा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।एसएसपी नवजोत माहल, एसपी बलकार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि लांबड़ा थाना की पुलिस के एसएचओ पुष्पबाली की टीम ने गांव पवारां पुली पर नाकेबंदी की हुई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान गुरप्रीत सिंह गोपी निझ्झर, गोपी शूटर, राजिंदर कुमार बग्गड़, शहजाद चौधरी, अविनाश संजू, अमित कुमार काकू और रंजीत सिंह रणिया को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर रंजीत सिंह फरार हो गया जबकि बाकी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस को आरोपियों के पास से हथियारों के अलावा नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपी लूटपाट करने के लिए मंड से निझ्झरां की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गोपी शूटर ने अपने साथियों के साथ 28 जून को रंजिश के कारण जश्न कुमार के घर में दाखिल होकर उसके दोस्त मनी का कत्ल कर दिया था जबकि जश्न घायल हो गया था। गोपी निझ्झर अब सुक्खा काहलवां गैंग को दोबारा जिंदा करने की कोशिश कर रहा था और पुराने साथियों को खड़ा कर रहा था। गोपी निझ्झर ही सुक्खा काहलवां हत्याकांड का गवाह था। 

एसएसपी ने बताया कि गोपी पंजाब यूनिवर्सिटी के बल्लू नामक युवक से अवैध हथियार खरीदकर आगे बेचता था। बल्लू से एक देसी माऊजर 30 हजार में खरीदकर 80 हजार में बेचा जाता था। पुलिस अब बल्लू की तलाश भी कर रही है। 25 साल का गिरफ्तार आरोपी राजिंदर बग्गड़ के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री है। राजिंदर बुरी संगत में पड़ गया और नशा बेचने लगा था और इस बीच सुक्खा काहलवां गैंग का सदस्य बन गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें