मामले में कार्रवाई करती पुलिस
इसी दौरान मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। इसके तुरंत बाद सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृत युवकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। मृतकों और घायलों की पहचान होने पर घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद हांसी से मृतकों के परिजन भी दादरी पहुंचे। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं, घायल अतुल और पीयूष को भी परिजन रेफर करवाकर अपने साथ ले गए। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें दादरी स्थित एक वाटिका में आना था।
पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई पुलिस ने की है। गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। गाड़ी सवार दो अन्य युवक पीयूष व अतुल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। - नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल, सदर थाना
बादली के गांव बुपनियां के नजदीक कुंडली-मानसेर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर अचानक नील गाय सामने आने से एक कार असंतुलित होकर नीचे खेतों में पलट गई। इस हादसे में दिल्ली पुलिस के मुख्य सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक की पहचान सोनीपत निवासी सत्यनारायण (46) के तौर पर हुई है।
सत्यनारायण दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था। फिलहाल विजिलेंस सेल में उसकी ड्यूटी चल रही थी। बुधवार को वह गुरुग्राम में स्थित अपने एक परिचित के यहां शादी समारोह में गया हुआ था। उसके साथ गांव के ही निवासी दो व्यक्ति जगबीर व धर्मबीर भी शादी में गए थे। देर शाम ये वापस गुरुग्राम से सोनीपत के लिए चल दिए।
जब गांव बुपनियां के पास केएमपी पर पहुंचे दो इनकी गाड़ी के सामने अचानक एक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और केएमपी से पलटकर नीचे खेतों में जा गिरी। यह हादसा करीब दस बजे हुआ।