मोगा में सीआईए स्टाफ पुलिस ने हाईवे से हथियार दिखाकर लग्जरी गाड़ियां छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके उसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह से चार गाड़ियां फार्च्यूनर, ब्रेजा, क्रेटा, स्कॉर्पियो और तीन 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। एक्सयूवी गाड़ी समेत दो आरोपियों की खोज के लिए छापेमारी की जा रही है।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि हाईवे पर लग्जरी वाहन छीनने की वारदात की जांच के लिए वजीर सिंह एसपी (आई) और हरिंदर सिंह डोड, डीएसपी (आई), इंस्पेक्टर किक्कर सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ आधारित विशेष जांच टीम बनाई गई थी। जांच करने पर पता लगा कि हरमंदर सिंह, सरवन सिंह, गुरशरनप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह ने हथियार दिखाकर हाईवे से लग्जरी गाड़ी छीनने वाला गैंग बनाया हुआ है।