फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों को लूटने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, इस शौक के लिए करते थे

Tue, 13 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
आरोपियों से जब्त वाहन
विज्ञापन

मोगा में सीआईए स्टाफ पुलिस ने हाईवे से हथियार दिखाकर लग्जरी गाड़ियां छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके उसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह से चार गाड़ियां फार्च्यूनर, ब्रेजा, क्रेटा, स्कॉर्पियो और तीन 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। एक्सयूवी गाड़ी समेत दो आरोपियों की खोज के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन


एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि हाईवे पर लग्जरी वाहन छीनने की वारदात की जांच के लिए वजीर सिंह एसपी (आई) और हरिंदर सिंह डोड, डीएसपी (आई), इंस्पेक्टर किक्कर सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ आधारित विशेष जांच टीम बनाई गई थी। जांच करने पर पता लगा कि हरमंदर सिंह, सरवन सिंह, गुरशरनप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह ने हथियार दिखाकर हाईवे से लग्जरी गाड़ी छीनने वाला गैंग बनाया हुआ है।  

Trending Videos
विज्ञापन

कुछ दिन पहले आरोपी हरमंदर सिंह को कपूरथला पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसको प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई तो उसने मोगा क्षेत्र में छीनीं लग्जरी गाड़ियों का खुलासा किया। यह गिरोह गाड़ी छीनने से पहले पीछे से टक्कर मार देता था और बाद में हथियार दिखा कर गाड़ी छीन कर फरार हो जाता था। 

इस गिरोह में अमीर परिवारों के लड़के हैं और वह शौक पूरा करने के लिए हाईवे से हथियार दिखाकर लग्जरी गाड़ियां छीनते थे। गाड़ियां छीनने बाद जाली नंबर प्लेट तैयार करके इन गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद गिरोह में शामिल रणजोत सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरशरन सिंह, सरवन सिंह और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। भूपिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह फरार हैं। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश कुमार और अर्शदीप छीनीं गाड़ियों के लिए जाली नंबर प्लेट तैयार करते थे। इस गिरोह ने फार्च्यूनर मक्खू से छीनी थी। इसके अलावा गैंग के सदस्यों ने 11 अक्तूबर को एक बाइक पर दशमेश कांप्लेक्स जगरांव में अलग-अलग बैंकों में से पैसे इकट्ठे करने वाले गुरविंदर सिंह से 2.50 लाख रुपये छीने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें