फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन संत पर अभद्र टिप्पणी: विशाल डडलानी को कोर्ट का ताजा फरमान

Tue, 20 Sep 2016 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
‌vishal dadlani
विज्ञापन
जैन संत तरुण सागर के हरियाणा विधानसभा में प्रवचन देने के विषय पर सिंगर विशाल डडलानी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में सोमवार को अंबाला की कोर्ट ने सुनवाई की।
विज्ञापन


अदालत ने डडलानी को पुलिस जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं और अगली सुनवाई 23 सितंबर तक उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है।

एडवोकेट जगमाल सिंह ने बताया कि अदालत में विशाल डडलानी की ओर से पेश हुए वकीलों ने अपना पक्ष रखा और अग्रिम जमानत की मांग की, लेकिन अदालत ने आरोपी को आदेश दिया कि वे 21 सितंबर को अंबाला कैंट पुलिस को जांच में सहयोग करें।

अदालत ने उन्हें खुद पेश होकर जांच में सहयोग के आदेश दिए।  उधर, अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल अगली सुनवाई 23 सितंबर तक डडलानी की गिरफ्तार पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें