फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता के गनमैन से चली गोली, दूसरे को लगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 11 Dec 2022 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

थाना सिटी-2 के प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि गोली जानबूझ कर नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मानसा में एक मैरिज पैलेस में विवाह समागम में पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैन से चली गोली दूसरे गनमैन के पेट में जा चली। उसे सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया। हालांकि उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया है। विवाह समागम में गोली चलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले मुलाजिम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के मानसा केंचियों के पास एक मैरिज पैलेस में शनिवार रात विवाह समागम में बलकौर सिंह गनमैन नवजोत सिंह और गुरजिंदर सिंह के साथ पहुंचे थे। इस दौरान अचानक नवजोत सिंह से गोली चल गई। गोली दूसरे गनमैन गुरजिंदर सिंह के पेट में जा लगी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया और इसके बाद उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि गोली जानबूझ कर नहीं बल्कि लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें