फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में छात्राओं को दिखाई अश्लील वीडियो

Sun, 20 Sep 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में मेडिकल के लिए आई स्कूली छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर का है। गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल की करीब छह छात्राएं सामान्य अस्पताल में मेडिकल के लिए आई थी। जब ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार कर रही थी तो वहां खड़े एक व्यक्ति ने फोन से छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाई, जिस पर हंगामा हुआ और छात्राओं ने डाक्टर से शिकायत की।

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी गार्ड की सहायता से आरोपी को दबोच लिया और जैन चौक चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

दिनोद गेट चौकी इंचार्ज चांदीराम ने बताया कि छात्राओं को फोन में अश्लील फिल्म दिखाने का मामला आया है। एक छात्रा की शिकायत पर बीरण निवासी करीब 45 वर्षीय धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें