फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के जवान को भिवानी में गोली मारी

Mon, 26 Sep 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
विज्ञापन
रेप आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के जवान को अज्ञात लोगों ने उस समय गोली मार दी, जब वह रूपगढ़ गांव में अपने खेत में काम कर रहा था। गोली पेट में लगी और गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बाइक व स्कूटी पर आए तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पुलिस कर्मचारी पांच दिन पहले ही रेप मामले में जमानत पर छूट कर घर आया था।
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे की है। रूपगढ़ वासी चंडीगढ़ पुलिस का जवान करीब 27 वर्षीय हरीश अपने खेत में सफाई कर रहा था। इसी दौरान बाइक व स्कूटी से आए लोगों ने उस पर गोली चलाई। गोली हरीश को पेट में लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन खेत में पहुंचे और घायल को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया  गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि हमलावर तीन थे। गोली चलाने की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से मामले में बातचीत की गई। बाद में सदर थाना से एएसआई विरेंद्र व एएसआई सुखबीर घायल के बयान लेने पीजीआई के लिए रवाना हुए। यहां चिकित्सक ने घायल को बयान देने के लिए अनफिट बताया। फिलहाल पुलिस परिवार के अन्य किसी सदस्य के बयान लेकर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से हो रही थी रैकी

बंदूक
घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि हरीश के जमानत पर आने के बाद से ही उसकी रैकी हो रही थी और उस पर हमला का प्लान बनाया जा रहा था। रविवार को हरीश अपने खेत में अकेला था और इसी का फायदा उठाकर हमला किया गया।

पांच दिन पहले ही जमानत पर आया था हरीश
हरीश पर गांव की ही एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया हुआ है। दुष्कर्म पीड़ित महिला ने बीते मार्च माह में लघु सचिवालय की छत से कूदकर सुसाइड करने का भी प्रयास किया था।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर हरीश के खिलाफ 15 मार्च को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में हरीश पिछले कुछ माह से जेल में था। पांच दिन पहले ही वह जमानत पर आया और आज उस पर यह जानलेवा हमला हो गया।

गांव रूपगढ़ में हरीश नामक युवक पर गोली चलाई गई है। जो कि पीजीआई में उपचाराधीन है। अभी वह बयान देने के लिए अनफिट है। मामले की जांच की जा रही है।
- नरेंद्रपाल इंस्पेक्टर, एसएचओ, सदर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें