फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के 129 मामलों का 'सच' चौंकाने वाला

Thu, 27 Nov 2014 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन साल में बलात्कार के 130 मामले चंडीगढ़ में दर्ज किए गए हैं। इनमें 129 मामलों में आरोपी पीड़िता के परिजन या जानकार ही हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में सिर्फ एक मामला ऐसा निकला है, जिसमें आरोपी महिला का जानकार नहीं था। ज्यादातर मामलों में पिता और खून का रिश्ता रखने वाले ही आरोपी निकले।

कई मामलों में पीड़िता नाबालिग पाई गई।  इस वर्ष रेप के कुल 54 मामले सामने आए। इनमें से तीन मामलों में आरोप पिता पर था। तीन अन्य मामलों में आरोपी संबंधी निकला। 17 मामलों में आरोपी पड़ोसी थे और तीस ऐसे मामले थे, जिनमें आरोपी को पीड़िता पहले से जानती थी। इसमें से ही एक मामला ऐसा था, जिसमें आरोपी को महिला नहीं जानती थी।
विज्ञापन

129 मामलों में जानकार या रिश्तेदार ही निकले आरोपी

पिछले वर्ष रेप के कुल 45 मामले दर्ज किए गए। इसमें से दस मामले संबंधियों के खिलाफ थे। 26 मामलों में आस पड़ोस के लोगों पर आरोप था। नौ ऐसे मामले निकले जिसमेें आरोपी जान-पहचान वाला था। वर्ष 2012 में चंडीगढ़ पुलिस ने रेप के 27 मामले रजिस्टर किए। इनमें चार आरोपी खून के रिश्तों से थे। 16 मामले पड़ोसियों पर थे और एक जानने वाले पर। इस रेप के मामले में पीड़िता को सहायता देने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने रेप क्राइसिस इंटरवेंशन सेल का गठन किया। महिला अपराध शाखा की डीएसपी कमला मीना ने कहा कि इस सेल के माध्यम से हरेक को सहायता प्रदान की जा रही है।

पुलिस जांच रहती है लचर
रेप के अधिकांश मामलों में पुलिस जांच लचर रहती है। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें आरोपी अदालत से छूट जाते हैं। बहुचर्चित खुड्डा लाहौरा रेप केस में भी आरोपी पांचों पुलिसकर्मियों पर अदालत में आरोप साबित नहीं हो सके और उन्हें बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

मलोया निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-40ए निवासी पवन कुमार पहले से शादीशुदा है। जबकि, शिकायतकर्ता महिला भी एक बच्चे की मां है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें