फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

Tue, 01 Apr 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में रोल नंबर को लेकर छात्रों में मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी सचिन सेक्टर-32 के कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन


वह परीक्षा के संबंध में कॉलेज से रोल नंबर लेने के लिए आया था। इस दौरान लगी लाइन में उसकी बहस कॉलेज में पढ़ने वाले बीए तीसरे वर्ष के छात्र परविन्द्र गोयल उर्फ फौजी से हो गई।

कुछ देर में मामला शांत हो गया, लेकिन जब सचिन शाम करीब 4 बजे घर जाने के लिए कॉलेज से बाहर निकला तो परविन्द्र ने अपने साथी गुरप्रीत, नवजोत, नमेश, खान और अन्य के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने उसकी पीठ पर तेजधार हथियार से भी वार कर दिया। वह उसे घायल कर मौके से फरार हो गए। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें