सेक्टर-49 में छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पार्क में खेल रही बच्ची को स्कूटर पर घुमाने के बहाने लेकर गया था। उसने बच्ची को एकांत जगह पर ले जाकर उससे रेप किया और घर के बाहर छोड़ कर भाग गया।
बच्ची जब घर पहुंची तो मां ने कपड़ों पर खून लगा देखा। इसके बाद मां ने जब खून के बारे में पूछा तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी। घटना सोमवार देर शाम की है।
खून बहने से बच्ची की हालत खराब है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। वहीं, देर रात पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ जुवेनाइल होम भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-49 के पार्क में सोमवार शाम को छह साल की बच्ची कॉलोनी के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला नाबालिग आया और बच्ची को स्कूटर पर घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया।