फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी का झकझोर देने वाला मामला, 70 हजार में बेचा, नाबालिग ने बताई आपबीती

Wed, 28 Aug 2019 08:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। एक गांव से गायब हुई एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से बेचने में पांच लोगों संलिप्त पाए गए हैं। आरोपियों ने लड़की को शादी का झांसा देकर 70 हजार में बेच दिया। तीन सप्ताह पहले लड़की के परिजनों ने पुलिस को लड़की के गायब होने की शिकायत दी थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने सोनीपत जिले के एक गांव से गायब लड़की को बरामद किया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने खरीद फरोख्त में संलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। युवती की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बीती चार अगस्त को नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी।

लड़की के गायब होने पर परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। करीब 23 दिन बीतने के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को जिला सोनीपत के एक गांव से बरामद कर लिया। लड़की की बरामदगी के बाद इस मामले में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस घटना के तार मानव तस्करी से जुड़े हुए मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि गांव से सटे गांव के रहने वाले दो युवक उसको घर से जबरदस्ती उठाकर ले गए थे। युवती को बियर के नशे में उसके साथ गलत काम करने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित लड़की ने बताया कि बाद में दोनों युवक उसे नशे की हालत में घरौंडा हर्बल पार्क में छोड़कर चले गए। पार्क में मिली एक बुजुर्ग महिला ने उसे एक व्यक्ति के हवाले कर दिया। 

युवती ने बताया कि उसे पानीपत के एक गांव में भी बेचा गया। नाबालिग ने बताया कि जब उसने युवक व उसके परिजनों को अपनी जाति व धर्म बताया तो वे वापस उसे उसी व्यक्ति के पास छोड़ गए। जिसने उसकी शादी करवाई थी। नाबालिग का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसकी सोनीपत के एक गांव में दोबारा शादी कर दी। 

गांव में दोबारा उसे 70 हजार रुपए में बेचा गया था। पीड़िता की आपबीती ने इस मामले में हुई खरीद फरोख्त को उजागर कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
    
एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की गई। नाबालिग को सोनीपत के एक गांव से बरामद कर लिया गया है। नाबालिग को शादी का झांसा देकर 70 हजार में बेचे जाने की बात सामने आई है। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया। मामले में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। -इंस्पेक्टर सचिन कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें