फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म, इतना डराया कि कुछ भी नहीं बता रही थी

Sat, 12 Jan 2019 07:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। छह साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात की गई । आरोपी ने बच्ची को इतने बुरे तरीके से डरा रखा था कि वह दर्द तो सह रही थी, लेकिन बार-बार परिजनों के पूछने पर भी कुछ बताने को तैयार नहीं हो रही थी। परिजनों ने मुश्किल से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। 

विज्ञापन


जिसके बाद इसकी जानकारी थाना जमालपुर की पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

बच्ची के पिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बच्ची अपने आसपास के बच्चों के साथ खेलती रहती थी। आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने छत पर ले जाता था। वहां आरोपी बच्ची से दुष्कर्म करता था। उसके बाद वह बच्ची को बुरे तरीके से डरा देता था। आरोपी जब भी बच्ची को अकेले देखता तो उसे अपने साथ ले जाता। 
विज्ञापन


बच्ची कई दिनों तक दर्द सहन करती रही। जब बच्ची के परिजनों ने दर्द का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बोली। कुछ दिन बाद बच्ची के मां-बाप ने प्यार से जोर डाल कर पूछा तो बच्ची ने सारी सच्चाई परिजनों को बताई। इसके बाद सभी के रोंगटे खड़े हो गए। 

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें