फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल में छिप गया था बालिका का दुष्कर्मी, पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह घटना को अंजाम देने के बाद पास के ट्यूबवेल की कोठरी में छिप गया था। परिवार वालों ने आसपास के खेत खंगाल लिए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में वह ट्यूबवेल चेक करने पर अंदर छिपा बैठा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रथम दृष्टतया उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच को भेज दी गई है।
विज्ञापन

यह वारदात शुक्रवार शाम करीब छह बजे घटी। उस समय 11 वर्षीय बालिका अपनी छोटी बहन और मोहल्ले के एक बच्चे के साथ ट्यूबवेल पर जा रही थी। रास्ते में ग्राम नसीरनगर निवासी वीरेश यादव ने उसे दबोच लिया और खेत में खींच ले गया। उसके साथ दोनों बच्चे ट्यूबवेल की ओर भाग गए। उन्होंने तुरंत पिता को जानकारी दी, जिस पर परिवार वालों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बालिका तो गंभीर स्थिति में मिल गई लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चला। देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आरोपी पड़ोसी गांव के एक किसान के खेत पर सिंचाई कर रहा था, तभी उसने बालिका को पकड़ लिया था। उसके बाद ट्यूबवेल की कोठरी में जाकर छिप गया और रजाई ओढ़कर लेट गया। लोग उसकी तलाश करते हुए ट्यूबवेल पर पहुंच गए और कोठरी खुलवाकर वीरेश को बाहर निकाला और बालिका से पहचान कराई। बालिका ने भी उसे पहचान लिया। उसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। शनिवार दोपहर पुलिस ने डीएनए टेस्ट के सैंपल लेने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। प्रथम दृष्टतया बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच को भेज दी गई है। बालिका के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें