चुनाव टिकट दिलाने का झांसा देकर शादी के नाम पर आबरू लूटता रहा कांग्रेस प्रत्याशी। ये गंभीर आरोप लगाते हुए महिला नेता आप में शामिल हो गई।
मामला पंजाब के पटियाला का है। आरोप पंजाब कांग्रेस की सचिव बलविंदर कौर नरड़ू ने लगाए हैं। वीरवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जलालपुर ने विवाह का झांसा देकर 12 साल तक उनका शोषण किया लेकिन बाद में अपनी बात से मुकर गए।
इस बात से उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के निजी सचिव कैप्टन संदीप को भी अवगत करवाया और परनीत कौर को भी मिलना चाहा लेकिन कोई हल न निकला। वहीं मदन लाल जलालपुर ने नरडू़ की ओर से लगाए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।
उन्होंने कहा कि यह सब आप की ओर से किया गया चुनावी स्टंट है क्योंकि वह जानते हैं कि घन्नौर में वह किसी भी कीमत पर जीत नहीं सकेंगे। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बलविंदर कौर उनकी दुश्मन है। वह नहीं चाहती थी कि उन्हें घन्नौर से कांग्रेस की टिकट मिले।