फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को कपड़े में लपेट कर झाड़ियों में फेंक गई मां, इस हाल में मिली

Fri, 23 Dec 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची
विज्ञापन
पत्थरदिल कलयुगी मां अपनी नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक गई। बच्ची जिस हाल में मिली, देखने वाले की आंखें भर आई। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


मेट्रो के पास जीटी रोड पर झाड़ियों में करीब बीस दिन की बच्ची बरामद हुई है। लाडोवाल पुलिस ने बच्ची को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है और नामालूम महिला पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हॉस्पिटल में बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो के पास स्थित हुंडई शोरूम का एक वर्कर किसी काम से बाहर गया तो उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह से रो रही थी बच्ची

नवजात शिशु
जांच करने पर पता चला कि सड़क किनारे झाड़ियों में कपड़े में लिपटी बच्ची रो रही थी। जिसके बाद वर्कर ने तुरंत शोरूम मालिक और पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना लाडोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया।

पुलिस ने बच्ची की पहचान करवाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस संबंध में थाना लाडोवाल के एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। फिर भी एहतियात के तौर पर उसे सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टर की निगरानी में रखा है। अज्ञात महिला पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें