पंजाब के नवांशहर में एक सप्ताह में आज तीसरी बार पुलिस ने घर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। सिटी पुलिस की ओर से देह व्यापार के मामले में वीरवार को दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिटी पुलिस के एएसआई दरबारा सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार बंगा-गढ़शंकर बाईपास के पास एक घर में देह व्यापार की शिकायत के बाद छापामारी की गई। पुलिस ने घर से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि नवांशहर सिटी पुलिस की ओर से पिछले एक सप्ताह के दौरान तीन जगह पर छापामारी करके देह व्यापार के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।