फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और पुलिस टीम पर हमला करने वालों का चालान

Thu, 25 Dec 2014 06:56 PM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नरहरा में जमीन की पैमाइश कराने गए एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी और पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन लोगों का पुलिस ने चालान भेजा है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। इस मामले में एसडीएम ने शाहजहांपुर जनपद के सात लोगों के खिलाफ तीन अलग-अलग मुकदमें दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

नामजद किए गए अभियुक्त वीरेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी, राजेश कुमार, इकबाल हुसैन, रणवीर सिंह, राजेश कुमार पुत्र कस्तूरी, विक्की एवं वाकू कपूर है। पुलिस ने वीरेंद्र, राजेश कुमार तथा इकबाल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीरेंद्रपाल सिंह उर्फ गोल्डी के पास से तलवार तथा राजेश कुमार के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें