फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: प्रति लड़की से नाइट का 10 हजार

Mon, 08 Sep 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई सरगना का नाम निशा है, उसने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। निशा ही रॉयल एस्टेट के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चलाती थी। जो एक रात का प्रति लड़की दस हजार रुपये लेती थी। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का खुलासा कर आठ लड़कियों सहित दलाल को काबू किया है।
विज्ञापन


थाना जीरकपुर प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। एएसआई केवल सिंह ने देह व्यापार के धंधे की सरगना निशा के फोन नंबर पर बातचीत कर उसके साथ सैटिंग की।

उन्होंने कुछ लोगों को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। जब पुलिस ने सभी को घेरे में ले लिया, तो रॉयल एस्टेट की छवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 603 में छापेमारी कर गिरोह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की

वहां से गिरोह की सरगना निशा उर्फ रानी (28) पत्नी राम मिश्रा निवासी समाना, दलाल रोजी आलम पुत्र शौकत आलम निवासी मनीमाजरा के अलावा सालू (28) पत्नी सलीम निवासी गाजियाबाद, उसकी बहन सोनी, अंजली पत्नी संदीप निवासी अंबाला, कीर्ति (21) पत्नी राजकुमार निवासी जालंधर, हेमलता (21) निवासी सोलन, जसविंदर कौर (बेबी) पत्नी सतपाल निवासी सोलन, रीना पत्नी रामचंद्र निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह की सरगना ने यहां करीब तीन महीने से फ्लैट किराए पर लिया था। गिरोह की सरगना पंजाब, हरियाणा, हिमाचल की लड़कियों को बड़े स्तर पर सप्लाई करती थी। पकड़ी गईं महिलाओं को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को दलाल समेत जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें