फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 4 जोड़े लड़के-लड़कियों को पकड़ा

Thu, 13 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दीनानगर के कोलियां मोड़ स्थित एक होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से चार जोड़े लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में होटल के मालिक तथा दो कुक समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी गुरदासपुर भूपिंदपर सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कोलिया मोड़ स्थित होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके चलते उनके आदेश पर दीनानगर थाना प्रभारी बलदेव सिंह तथा उनकी टीम ने दबिश दी। 

एसएसपी ने बताया कि छापे की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह निवासी घरोटा (जमाली) हिमाचल प्रदेश, युवराज सिंह उर्फ राजू निवासी रतरवां गांव नरोट जैमल सिंह, कमलदीप निवासी संगल पुरा रोड़ गुरदासपुर, सन्नी निवासी पसियाल (बहरामपुर) के रूप में हुई । पुलिस ने होटल मालिक बलजीत सिंह निवासी (हरिपुर) दीनानगर तथा खाना बनाने वाले कुक राकेश कुमार तथा सुरेश कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें