फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर ली तलाशी

Sun, 11 Jan 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाशी लिए जाने के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतरवा लिए सरकारी स्कूल की टीचर ने। मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दे दिए। गुरदासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में महिला अध्यापिका ने 500 रुपये खो जाने पर सातवीं कक्षा की छात्राओं के कपड़े उतरवा लिए।
विज्ञापन


घटना को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शनिवार को जारी एक प्रेस बयान में डॉ. चीमा ने बताया कि गुरदासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंटरी शिक्षा) को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए इस मामले की संपूर्ण और निष्पक्ष रिपोर्ट 15 दिन के भीतर सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने डीपीआई (सेकेंडरी शिक्षा) बलबीर सिंह को इस मामले को पूरे ध्यान से देखने के लिए भी कहा है। डॉ. चीमा ने कहा कि हालांकि इस मामले के बारे में पूरी स्थिति तो रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन शिक्षा विभाग ऐसी कोई हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें