फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर डीसीएम को मिली जान से मारने की धमकी

Fri, 12 Oct 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर डीसीएम को जान से मारने की धमकी मिली है। फिरोजपुर सदर थाना पुलिस ने इस मामले में नॉर्दर्न रेलवे के यूआरएमयू के महासचिव बीसी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शर्मा किसी मीटिंग के सिलसिले में शुक्रवार को सिंगापुर रवाना हुए, जो आठ दिन बाद लौटेंगे। उधर, जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम हरी मोहन पुत्र शंकर तिवारी निवासी सासाराम, बिहार (मौजूदा रेलवे कॉलोनी फिरोजपुर) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रेल मंडल फिरोजपुर में सीनियर डीसीएम पद पर तैनात हैं। रेलवे के कामर्शियल विभाग फगवाड़ा में महिला रेलकर्मी सोमा देवी गुड्स क्लर्क हैं। इनका तबादला गुड्स शेड फगवाड़ा में किया है। जबकि काम बुकिंग क्लर्क का कर रही है। 

दस अक्तूबर को फगवाड़ा में स्पेशल मालगाड़ी लगी थी, जिसमें माल भरा जाना था। सोमा देवी की ड्यूटी वहां लगा दी। उसने ड्यूटी जाने के बजाय नॉर्दर्न रेलवे के यूआरएमयू के महासचिव बीसी शर्मा से फोन कराया, जिसने हरी मोहन को जान से मारने की धमकी दी और तबादला कराने की बात कही। साथ ही कहा कि महिला गुड्स शेड नहीं जाएगी। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को हरी मोहन की शिकायत पर नॉर्दर्न रेलवे यूआरएमयू के महासचिव बीसी शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
उधर, लुधियाना में यूआरएमयू रेल डिवीजन फिरोजपुर के अध्यक्ष मनोहर लाल पराशर ने अमर उजाला को बताया कि सीनियर डीसीएम हरी मोहन ने महिला सोमा देवी का तबादला फगवाड़ा गुड्स शेड में किया था, जो स्टेशन से बहुत दूर यार्ड में है। अभी तक किसी अधिकारी ने गुड्स शेड में महिला कर्मी का तबादला नहीं किया है। क्योंकि यहां महिलाओं के लिए कोई सिक्योरिटी नहीं है। 

कुछ दिन पहले रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के अधिकारियों के साथ नॉर्दर्न रेलवे यूआरएमयू के महासचिव बीसी शर्मा की बैठक थी। उस दौरान शर्मा ने हरी मोहन से कहा कि महिला कर्मी का तबादला वहां मत करें, क्योंकि रात के समय अकेले आना-जाना मुश्किल होगा। उस समय हरी मोहन ने हां कर दी, लेकिन दस अक्तूबर को हरी मोहन ने महिला की ड्यूटी गुड्स शेड में लगा दी। 

जहां सुबह छह से रात 12 बजे तक काम करना था। सोमा देवी ने शर्मा को रात आठ बजे टेलीफोन कर मामले से अवगत कराया। उसी समय शर्मा ने हरी मोहन को टेलीफोन कर कहा कि जब बात हो गई थी कि महिला कर्मी की ड्यूटी गुड्स शेड नहीं लगानी है, तो क्यों लगाई। पराशर ने कहा कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ पूरे डिवीजन में रोष प्रदर्शन कर ट्रेनों पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। फिरोजपुर में जीएम का दौरा है, यूआरएमयू जीएम का घेराव करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें