फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब में साइंस टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने की पिटाई

Wed, 20 Sep 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर/पंचकूला
विज्ञापन
Panchkula News
विज्ञापन
साइंस लैब में छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पिछले कई महीनों में पढ़ाई के लिए लैब में पहुंचने वाली पांच छात्राओं ने साइंस टीचर पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन मामला नहीं दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मामला पिंजौर ब्लॉक के गांव धतोगड़ा स्थित स्कूल का है। स्कूल की एक छात्रा ने अध्यापक पर आरोप लगाया है कि साइंस टीचर किसी बहाने से उसे लैब में भेजता, फिर लैब में उसके साथ की लड़कियों को बाहर भेजने के बाद छेड़छाड़ करता है। सोमवार को जब एक छात्रा ने टीचर की धमकियों की परवाह किए बगैर अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो अन्य छात्राओं ने भी खुलकर टीचर के खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए। मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के साथ अन्य ग्रामीण भी मामले की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। रोष में ग्रामीणों ने अध्यापक को जमकर पीटा।

छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम कालका रिचा राठी, तहसीलदार डॉ. कुलदीप मलिक स्कूल में पहुंचे। एसडीएम रिचा राठी ने बताया कि उन्हें मंगलवार को सुबह सूचना मिली थी कि धतोगड़ा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रामीण हंगामा कर हैं। उनकी शिकायत है कि स्कूल का एक टीचर उनकी बच्चियों के साथ पिछले कुछ महीनों से छेड़छाड़ कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचीं तो गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी टीचर को कब्जे में लिया हुआ था। इधर, सूचना मिलते ही एसएचओ सुखबीर भी मौके पर पहुंच गए। बाद में मामला महिला पुलिस थाने में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले, जांच के बाद होगा केस दर्ज

Panchkula News
अधिकारी बोले, जांच के बाद होगा केस दर्ज
एसडीएम ने बताया कि स्कूल की लड़कियों को बताया गया है कि बैड टच या गलत मंशा से उन्हें कोई छूता है तो इसकी जानकारी वे अपने अभिभावकों को दें। शायद इसी का नतीजा है कि लड़कियों ने हिम्मत दिखाकर यह शिकायत दी है। फिलहाल जांच की जा रही है। डीईओ एचएस सैनी ने बताया कि बच्चों के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

वहीं थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव धतोगड़ा स्थित स्कूल में पड़ने वाली पांच पीड़ित छात्राओं के परिजनों की शिकायत मिली है। स्कूल के साइंस टीचर आर कौशिक द्वारा लड़कियों से साइंस लैब में छेड़छाड़ किए जाने और धमकी देने की शिकायत मिली है। जांच के मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें