फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 होटलों में पकड़े सेक्स रैकेट में युवतियों पर चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 25 Jun 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में नालागढ़ के दो होटल में पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल युवतियों पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पकड़ी गई युवतियां चंडीगढ़, लुधियाना समेत अन्य जगहों की बताई जा रही हैं। उनमें केवल दो युवतियां हिमाचली हैं। युवतियों की उम्र 18 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

पकड़ी गईं दलाल भी चंडीगढ़ और लुधियाना की बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों महिला दलाल इन लड़कियों को होटलों में ठहराती थीं और होटल मैनेजर उनके लिए ग्राहकों का प्रबंधक करते थे। उधर, लड़कियों का कहना है कि उन्हें बहला फुसलाकर यहां लाया है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ नामी होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ होटलों में दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक होटल से 6 और दूसरे होटल से 5 लड़कियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

2 होटलों से 3 महिला दलालों समेत 11 युवतियों को पकड़ा

होटल से पकड़े गए युवक व युवतियां
पुलिस ने 2 होटलों से 3 महिला दलालों समेत 11 युवतियों को पकड़ा है। पुलिस ने महिला दलालों और दो होटल मैनेजरों सहित 5 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों होटल रसूखदार नेताओं के हैं। एक होटल हो नेता ने आगे लीज पर दे रखा है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 11 लड़कियों में तीन दलाल हैं जिसमें से एक दलाल चंडीगढ़ की, एक दिल्ली और एक लुधियाना की है। यह तीनों दलाल क्षेत्र में काफी समय से देह व्यापार के गोरखधंधे को अंजाम दे रही थीं।  

दो लड़कियां हिमाचली
बताया जा रहा है कि इनमें से 2 लड़कियां हिमाचली भी है। एसपी बद्दी वशेर सिंह चौहान ने बताया कि देह व्यापार की भनक लगने के बाद नालागढ़ पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने 3 दलाल महिलाओं के अलावा दो होटल मैनेजरों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग की धारा 5ए, बी और डी के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 8 लड़कियों से पूछताछ चल रही है। पता लगाया जा रहा है कि सेक्स रैकेट के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें