फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F बार में फायरिंग करने के आरोपी पांचों युवक गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर...उगलवाने हैं कई सच

Sat, 01 Dec 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
फायरिंग करने के आरोपी
विज्ञापन
सांसद किरण खेर के करीबी सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी में बीती 19 नवंबर की देर रात फायरिंग कर फरार सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच नहीं, बल्कि ऑपरेशन सेल के कमांडो कामयाब हुए। ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल व उनकी टीम को आरोपियों के रोपड़ में होने की गुप्त सूचना मिली। तुरंत टीम गठित कर सेल के कमांडो रोपड़ पहुंचे और निगरानी शुरू की।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही आरोपी रिम्मी, चेतन मुंजाल, राजेश पासवान, अर्जुन ठाकुर और रिंकू एक टैक्सी से रोपड़ पहुंचे। वे पैदल रोपड़ स्थित हवेली के समीप आ रहे थे, उसी दौरान उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिसकर्मियों को कोई हथियार बरामद नहीं हुए। शुरूआती पूछताछ कर ऑपरेशन सेल इंचार्ज व अन्यों ने विभागीय उच्चाधिकारियों को आरोपियों के पकड़ में आने की सूचना दी। करीब ढाई बजे गिरफ्तारी प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपियों को वीरवार देर रात चंडीगढ़ लाया गया। अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ की।

पुरानी रंजिश व पार्टी में झगड़ा होने पर की वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू से पहले भी झगड़ा हुआ था। पार्टी में पंकज और अर्जुन ठाकुर के बीच दोबारा झड़प हो गई और फिर दोनों पक्ष के बीच हाथापाई हुई। उसी दौरान आरोपियों ने पंकज, जयदीप, दीपक कुंडू और योगेश्वर पर फायरिंग की।
विज्ञापन


कड़े सुरक्षा घेरे में कोर्ट ले जाए गए आरोपी
ऑपरेशन सेल के कमांडो व अन्य पुलिसकर्मी पांचों आरोपियों रिम्मी, चेतन मुंजाल, राजेश पासवान, अर्जुन ठाकुर और रिंकू को शुक्रवार दोपहर कड़े सुरक्षा घेरे में लेकर कोर्ट पहुंचे। डिटेल में पूछताछ और वारदात में इस्तेमाल हथियार व कारतूसों की बरामदगी के लिए पुलिस ने आरोपियों के एक सप्ताह के रिमांड के मांग की। कोर्ट ने आरोपियों के चार दिन के रिमांड की मंजूरी प्रदान की।

पिस्टल व कारतूस करने हैं बरामद
आरोपी रिम्मी, चेतन मुंजाल, राजेश पासवान, अर्जुन ठाकुर और रिंकू का बीती 19 नवंबर को सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी में जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू से झगड़ा हुआ। शुरुआत आरोपी अर्जुन ठाकुर और पंकज के बीच झगड़े को लेकर हुई। फिर अर्जुन और उसके उक्त साथियों ने पंकज व उसके साथियों से मारपीट कर पिस्टल से उनपर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे।

पार्टी में मेयर देवेश मोदगिल समेत पार्षद हरदीप सिंह, शशि शंकर तिवारी समेत कई अन्य पार्षद थे। फरार आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी थाना-26 से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने में वारदात के दसवें दिन, बीते वीरवार की रात ऑपरेशन सेल के पुलिसकर्मियों को कामयाबी मिली।
विज्ञापन


आरोपियों के परिजनों ने कहा, किया सरेंडर
आरोपियों के परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की बात क्यों कह रही है, वे नहीं जानते।

पांचों आरोपियों को रोपड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।
- पवन कुमार, डीएसपी ऑपरेशन सेल एवं क्राइम ब्रांच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें