फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: श्री गुटका साहिब की बेअदबी करने का आरोप, पुलिस ने अज्ञात पर मामला किया दर्ज

Tue, 30 Aug 2022 02:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी उक्त आरोपी सीधा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्थान पर पहुंचता है और वहां पर रखे बैग को उठाकर नीचे गिराता देता है। युवक श्री गुटका साहिब की बेअदबी करता है। हालांकि वीडियो में उक्त युवक मुंह पर कपड़ा बांधे दिख रहा है। जबकि बाहर जाते समय वह बैग लिए दिखाई देता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में घुसकर श्री गुटका साहिब की बेअदबी मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है। हालांकि श्री गुटका साहिब की बेअदबी करने वाले आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वहीं सिविल लाइन थाना की खैरपुर चौकी में फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 295ए के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में घुस गया और गुरुद्वारा साहिब में रखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास रखे श्री गुटका साहिब के बैग को उठाकर नीचे गिराता है और बेअदबी करता है। 

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी उक्त आरोपी सीधा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्थान पर पहुंचता है और वहां पर रखे बैग को उठाकर नीचे गिराता देता है। युवक श्री गुटका साहिब की बेअदबी करता है। हालांकि वीडियो में उक्त युवक मुंह पर कपड़ा बांधे दिख रहा है। जबकि बाहर जाते समय वह बैग लिए दिखाई देता है। 
विज्ञापन

 

शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। अमित बैनीवाल, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें