फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक की नोक पर व्यापारी से 1.70 लाख की लूट

Mon, 27 Jul 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/ फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अबोहर में दो जीप सवार बंदूक की नोक पर व्यापारी से एक लाख 70 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। वारदात मंडी नंबर 2 में अंजाम दी गई। व्यापारी का नाम सुभाष कुक्कड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी गुरभेज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कीटनाशक फर्म स्पीड एग्रो के संचालक सुभाष कुक्कड़ ने बताया कि वह करीब साढ़े नौ बजे दुकान का कैश 1.70 लाख रुपये लेकर बाहर निकले। बरसात होने के कारण वह दुकान के शेड के नीचे ही रुक गए।
विज्ञापन


इसी दौरान थार जीप में सवार होकर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने रिवाल्वर की नोक पर उनसे रुपयों का भरा हुआ बैग छीन लिया। जब उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो एक लुटेरे ने रिवाल्वर निकाल कर उसके सीने पर लगा दी और रकम लेकर फरार हो गए।

लूट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी व शहरवासी मंडी नं. 2 में एकत्रित हो गए। थाना नंबर एक की पुलिस ने सुभाष बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें