फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मणिपुर के युवक-युवती से लूट: लोहे की रॉड से हमला... बाजू तोड़ी, मोबाइल और कैश लूटकर भागे शातिर

Tue, 05 Aug 2025 02:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में मणिपुर के युवक और युवती से लूट हुई है। बाइक सवार चार बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल किया। इसके बाद मोबाइल और कैश लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के खुड्डा लाहौरा पुल के पास पटियाला की राव नदी किनारे जंगलनुमा इलाके में देर रात ढाई बजे ड्यूटी के बाद लौट रहे एक युवक और युवती के साथ लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों मूलरूप से मणिपुर निवासी हैं और चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। आरोप है कि चार अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने दोनों को घेर लिया और युवक को लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटते हुए उसकी बाजू तोड़ दी। 

विज्ञापन


लुटेरे उनके दो मोबाइल फोन, दो बैग और करीब ढाई हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित लिअन की शिकायत पर थाना सेक्टर-11 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

रात ढाई बजे जंगल में घेरा
जानकारी के अनुसार एक जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे लिअन और उसकी महिला मित्र खुड्डा लाहौरा से डड्डूमाजरा की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे पटियाला की राव नदी के किनारे बनी सुनसान सड़क पर पहुंचे। पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी और जबरन रोक लिया।
विज्ञापन


युवक के बाजू में फ्रैक्टर
इसके बाद आरोपियों ने लिअन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद पीड़ितों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक लिअन की बाजू में फ्रैक्चर है और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ पुलिस की गुंडागर्दी: बाप-बेटे के साथ मारपीट... सफेद कागज पर जबरन अंगूठा लगवाया, कांस्टेबल ने तो हद कर दी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें