फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar : पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर शोरूम से आठ लाख रुपये की लूट, छह बदमाशों मे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 02 Aug 2023 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

मक्कड़ मोटर्स के एमडी भूपिंदर मक्कड़ उर्फ बिट्टू ने बताया कि सेफ में 96 लाख रुपये पड़े थे। रात करीब 12 बजे छह लुटेरे उनके शोरूम में घुसे थे। लुटेरों ने दोनों गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित परागपुर चौकी के पास मक्कड़ मोटर्स के शोरूम से लुटेरे आठ लाख रुपये लूटकर ले गए। लुटेरे कैश की सेफ को तोड़ नहीं पाए और जाने से पहले डीवीआर भी ले गए। शोरूम बिट्टू मक्कड़ का है, जो पंजाब के बड़े कारोबारी हैं और पंजाब के कई बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी नजदीकियां हैं। मक्कड़ मोटर्स पुलिस चौकी से मात्र 100-150 मीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन


लुटेरे जाते वक्त एक लैपटॉप, सीसीटीवी डीवीआर, एक फोन भी साथ ले गए। एसीपी हर्षप्रीत सिंह ने कहा कि कंट्रोल रूम से जानकारी में मिली। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ जांच करने पहुंचे हैं। स्टाफ के सदस्यों ने बताया लुटेरों ने सेफ को तोड़ने की कोशिश भी की थी लेकिन वह तोड़ नहीं पाए। इसके बाद बाहर पड़े करीब आठ लाख रुपये, एक लैपटॉप और डीवीआर लेकर वह फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सेफ में पड़े थे 96 लाख रुपये

मक्कड़ मोटर्स के एमडी भूपिंदर मक्कड़ उर्फ बिट्टू ने बताया कि सेफ में 96 लाख रुपये पड़े थे। रात करीब 12 बजे छह लुटेरे उनके शोरूम में घुसे थे, जिनकी संख्या छह थी। इन लुटेरों ने दोनों गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद वह नीचे गए और वहां से हथोड़े उठाकर सेफ को तोड़ने की कोशिश की। लुटेरों ने सेफ को निकाल तो लिया लेकिन उसको काट या तोड़ नहीं पाए। उन्होंने दफ्तर की तलाशी ली और वहां पड़े आठ लाख रुपये ले गए। मक्कड़ ने कहा कि आशंका है कि इस वारदात में उनके शोरूम के मुलाजिम शामिल हैं, जिनको पता था कि सेफ में कैश है, डीवीआर कहां लगी है व औजार कहां पर पड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें