फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदार बनकर आईं, 50 हजार उड़ा ले गईं

Mon, 05 Jan 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
3 शातिर महिलाएं खरीदार बनकर दुकान में घुसीं। कर्मचारी को बातों में उलझाया और 50 हजार पर हाथ साफ कर गईं। घटना सेक्टर-7 सी स्थित इंपायर एजेंसी में हुई। एजेंसी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनीमाजरा निवासी भूषण कुमार ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-7 सी के एससीओ नंबर-21 में इंपायर एजेंसी के नाम से उनकी शॉप है। शनिवार देर शाम तीन महिलाएं खरीददारी के बहाने आईं और दुकान में रखा बैग चुरा ले गईं। इसमें 50 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे।

वारदात को ऐसे दिया अंजाम
इंपायर एजेंसी के मालिक भूषण कुमार ने बताया कि तीनों महिलाएं शाम करीब 5:50 बजे आईं और किचन के लिए टाइल्स दिखाने के लिए कहा। एक महिला ने उन्हें और एक ने कर्मचारी को बातों में फंसाया। इसी बीच तीसरी महिला दुकान में रखा बैग उठाकर चलती बनी। इसके बाद बाकी महिलाएं भी चली गईं।
विज्ञापन


नेपाली भाषा में बातचीत
दुकान मालिक भूषण कुमार ने बताया कि एक महिला की उम्र करीब-40, दूसरे की 50 और तीसरे की उम्र करीब 60 वर्ष थी। वे आपस में नेपाली भाषा में बात कर रही थीं।
विज्ञापन

दुकान में नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे

सेक्टर-7 सी स्थित इंपायर एजेंसी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वरना तीनों महिलाओं के खिलाफ कोई सुराग जरूर हाथ लग सकती थी। पुलिस का कहना है कि इस दुकान के सामने सिटी प्लाजा के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसे चेक कर सुराग लगाने की कोशिश की जाएगी।

पहले भी ऐसी वारदात
अक्तूबर में सेक्टर-9 स्थित एक शॉप में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। महिलाओं ने इसी तरह दुकानदार को गुमराह किया और पांच लाख के सूट व साड़ियां चुरा ले गईं।

इस गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया था कि वे एक गैंग के लिए काम करती हैं और दिल्ली से उनका सरगना गाइड करता है। पुलिस को आशंका है कि इंपायर एजेंसी में हुई वारदात में भी इसी गैंग का हाथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें