फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी और मुनीम को बनाया बंधक, 13 लाख की डकैती

Thu, 25 Jul 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पोलो कार में आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर पैसों का लेनदेन करने वाले व्यापारी और उसके मुनीम को बंधक बनाकर 13 लाख रुपये की डकैती डाली। बदमाशों ने दिनदहाड़े केवल सात मिनट में वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


बताया गया कि चार बदमाशों में से दो के हाथ में पिस्तौल और दो के हाथों में तेजधार हथियार थे, जबकि एक बदमाश कार में बैठा रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में नकाबपोश लुटेरों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। 

जानकारी के अनुसार, अनाज मंडी में चांदवासिया ट्रेडिंग कंपनी के मालिक विनोद पिछले कई सालों से पैसों के लेनदेन का काम करते हैं। बुधवार को वह दुकान के प्रथम तल पर अपने मुनीम दयानंद के साथ बैठे थे। दोपहर में एक बजकर 25 मिनट पर पांच युवक पोलो गाड़ी में आए। एक बदमाश कार में बैठा रहा, जबकि चार युवक कार से उतर कर मुंह पर कपड़ा बांध कर दुकान के ऊपर चले गए। 
विज्ञापन


प्रथम तल पर दुकान में व्यापारी विनोद, मुनीम दयानंद बैठे थे। लुटेरों ने पहुंचते ही दोनों पर पिस्तौल तान दी। मुनीम दयानंद ने कमरे में रखी अलमारी से पैसे निकाल कर दे दिए। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी विनोद के मुंह पर मुक्का मारा तो उनकी नाक से खून बहने लगा। 

इसके बाद लुटेरों ने दोनों के हाथों को पीछे से बांधने के साथ ही उनकी आंखों और मुंह पर पट्टी बांध दी फिर बाहर कमरे को ताला लगाकर फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। व्यापारी ने पुलिस को लूट की जानकारी दी तो डीएसपी एसआईटी राजेश चेची, डीएसपी आर्यन चौधरी और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह नेहरा ने चार पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें