किरयाना की दुकान चलाने वाले एक युवक ने पहले तो सवा लाख रुपये देकर युवती से शादी रचाई। शादी के 20 दिन बाद ही दुल्हन उसके घर से सारा कैश और आभूषण लेकर फरार हो गई। अब युवक ने उसकी शादी करवाने वाले के खिलाफ एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव खेड़ी साध निवासी युवक का कहना है कि उसके एक परिचित ने करीब एक महीना पहले शादी करवाने की बात कही थी। इसके एवज में एक लाख बीस हजार रुपये भी मांगे। इसके बाद परिचित ने युवक की मुलाकात एक व्यक्ति और उसकी कथित बहन से करवा दी। इसके बाद दोनों आरोपी युवक को अपने साथ माता दरवाजा कॉलोनी में ले गए। यहां युवक की मुलाकात एक युवती से करवाई गई।
करीब 20 दिन पहले दोनों ने युवती ने युवक की शादी करवा दी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद बीस दिन तक दुल्हन उसके घर में रही। इसके बाद वह आभूषण और हजारों रुपये लेक र घर से फरार हो गई। जब युवक ने इस संबंध में परिचित से बात की, तो उसने दुल्हन को वापस लाने के लिए फिर से 50 हजार रुपये की मांग की। ठगी का शक होने पर युवक ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।