फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर सट्टा लगाते सात दबोचे

Sat, 07 May 2016 04:29 PM IST
palwal
विज्ञापन
जेल में महिला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कैंप थाना पुलिस ने जवाहर नगर मछली मार्केट के पास एक दुकान में आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए सात युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टे में लगाई जा रही रकम, एक एलईडी व कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।  
विज्ञापन


कैंप थाना एसएचओ रविंद्र के अनुसार उन्हें सूचना  मिली थी कि जवाहर नगर में मछली मार्केट के पास दुकान में कुछ युवक दिल्ली व पुणे के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खेल रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने प्रकाश विहार निवासी भावी जैन, जवाह नगर निवासी देवराज उर्फ कालू, विक्की व श्रवण कुमार उर्फ काली, तुहीराम कॉलोनी निवासी गुरुदयाल, कानूगो मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ तथा आगरा चौक निवासी सुशांत को दबोच लिया। 
विज्ञापन



एसएचओ के अनुसार आरोपी एलईडी पर मैच देखते हुए सट्टे की बुकिंग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन सहित एक एलईडी और 14 हजार 130 रुपये बरामद किए। संबंधित धाराओं में केस दर्ज आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें