इस दौरान दो लुटेरे दुकान के अंदर थे। उन्हें देखते ही लुटेरे एकदम बाहर आ गए और उन्हें देखते ही पकड़े जाने के डर से दो फायर कर दिए। उन्होंने एक फायर उन्हें निशाना बनाते हुए किया, लेकिन उनका बचाव हो गया। इसके बाद आरोपी आल्टो कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। रुपिंदर सिंह ने बताया कि लुटेरे करीब 50 हजार रुपये की कीमत का सामान और 15 हजार रुपये कैश ले गए हैं।
एक दिन पहले ही मंगवाया था सामान
पीड़ित दुकानदार रुपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हालांकि यह लूट पूरी प्लानिंग से की गई। मंगलवार को ही उन्होंने अपनी दुकान पर रेडीमेड गारमेंट्स और अन्य सामान मंगवाया था और उसी रात को ही सामान लूटा गया है। लुटेरे अपने साथ नए रेडीमेड कपड़ों के भरे सभी लिफाफे ले गए हैं। उन्होंने कुछ बैग में जींस पैंट भरी हुई थी, जिन्हें वे जल्दबाजी में वहीं छोड़ गए हैं। इसके अलावा दुकान से नए मोबाइल फोन भी ले गए हैं।
सिर्फ 17 मिनट में लूटी दुकान
दुकानदार रुपिंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है और यह दूसरी लूट की गई है। दोनों लुटेरे पूरी प्लानिंग से सफेद आल्टो कार में सामान रख रहे थे और उनका एक साथी कार स्टार्ट करके उसी में बैठा था। लुटेरों ने सिर्फ 17 मिनट में दुकान से सामान और 15 हजार कैश लूटा है।
सीसीटीवी फुटेज से हो सकता है खुलासा
इस वारदात के लुटेरों के पकड़े जाने की पूरी संभावना है। क्योंकि एक तो नजदीक ही डीसी और एसएससी ऑफिस है। दूसरी तरफ ज्यूडिशियल कांप्लेक्स और इंडस्ट्रियल एरिया है। इन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा लांडरां में भी कैमरे लगे हैं। ऐसे में कार संबंधी सारी जानकारी जल्दी ही पुलिस के हाथ लग सकती है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
इस एरिया में इस तरह रेडीमेड गारमेंट्स और मोबाइल फोन की दुकान में की गई यह चोरी की पहली घटना नहीं है। इस तरह की वारदात फेज-7 में कुछ साल पहले हुई थी। वहां से भी कपड़े और अन्य सामान चोरी किया गया था। इसके अलावा फेज-9 में भी वरना कार सवार लुटेरों ने आतंक मचाया था।