फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में रोडवेज बस में लूट: परिचालक ने कहा- 20 हजार रुपये की नकदी छीनी, लोगों ने विरोध में सड़क किया जाम

Wed, 01 Jun 2022 01:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सैकड़ों की तादाद में बसों से निकलकर लोग जुट गए और प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के थाना लाडोवाल के अधीन टोल प्लाजा बैरियर पर सतलुज नदी के निकट बुधवार सुबह 8:00 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर रोडवेज बस के परिचालक के साथ लूट की है। परिचालक के मुताबिक 20 हजार रुपये की नकदी लूटी गई है। परिचालक के बाहर आते ही लुटेरों ने लूटी और जब लोगों ने विरोध किया तो फरार हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद रोडवेज बस चालकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर सैकड़ों की तादाद में बसों से निकलकर लोग जुट गए और प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस चालकों ने लुटेरों को गिरफ्तार करने और मामला दर्जकर के आश्वासन पर ट्रैफिक जाम को खोला ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें