लुधियाना के हलवारा में पांच लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक घर में लूटपाट की और फरार हो गए। लुटेरे घर से 15 तोले सोने के जेवर, 25 हजार की नगदी और बाइक लेकर फरार हो गए।
लुटेरों ने उनकी गाड़ी को भी ले जाने का प्रयास किया लेकिन स्टार्ट न होने पर वहीं छोड़कर भाग निकले। दंपति ने किसी तरह अपने आपको को खोला और पुलिस को सूचना दी।
गांव लील में थाना सुधार के एसएचओ विक्रमजीत सिंह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।