फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कार का शीशा तोड़ नगदी पर हाथ साफ

Fri, 15 Jan 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर नगदी चोरी कर युवक फरार हो गए। वारदात गांव दड़वा में अंजाम दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दड़वा गांव में मकान नंबर 330 के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर गाड़ी से पांच हजार रुपये चोरी अज्ञात युवक फरार हो गए। पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया की सुबह शीशे टूटने की आवाज आई।

जब कार मालिक ने देखा तो उसकी गाड़ी के शीशे टूटे थे और कार में रखे पांच हजार रुपये भी गायब थे। शिकायतकर्ता ने बाहर किसी युवक को नहीं देखा। उसके बाहर आने से पहले ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग चुके थे।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कि ये। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें