फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI बैंक एटीएम काट साढ़े 18 लाख की लूट

Mon, 01 Sep 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में अज्ञात लुटेरों ने रविवार देर रात को आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम का शटर तोड़ मशीन काट कर 18.32 लाख की नकदी लूट ली। घटना को देर रात 11 बजे के बाद अंजाम दिया गया है। लुटेरों ने गैस कटर से शटर काट कर एटीएम मशीन को तोड़ा। इसके बाद वे उसमें से नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी 3 परमजीत सिंह पन्नू, एसीपी पश्चिमी रविंदर पाल सिंह संधू और थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि एटीएम के अंदर कोई भी सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगाया गया है। वहीं मशीन में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब है।

आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम काली माता मंदिर समीप स्थित है। रात के समय वहां पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहता। एटीएम का शटर बंद कर सिक्योरिटी गार्ड घर चले जाते हैं। दिन में एटीएम पर सुरिंदर सिंह ड्यूटी देता है, जबकि दोपहर तीन से रात 11 बजे तक अमर लाल एटीएम पर ड्यूटी देता है।

देर रात करीब 11 बजे अमर पाल एटीएम का शटर बंद कर अपने घर चला गया। इस दौरान पीछे से अज्ञात लुटेरों ने एटीएम के शटर को गैस कटर से काटकर अंदर दाखिल हो गए। उसके बाद लुटेरों ने मशीन काट कर अंदर पड़ी नकदी लूट ली।
विज्ञापन


सुबह जब सुरिंदर सिंह एटीएम खोलने के लिए आया तो शटर कटा हुआ देखा। उसने शटर उठाया तो अंदर मशीन भी टूटी पड़ी थी और अंदर से कैश गायब था। उसने तुरंत इसकी जानकारी सुपरवाइजर अरमिंदर सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बैंक अधिकारियों मुताबिक बीते शनिवार को ही एटीएम में 18.32 लाख रुपये की नकदी डाली गई थी। उसके बाद से ही एटीएम मशीन खराब हो गई थी।

एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकल रहे थे। इससे अंदाजा यह है कि एटीएम में जो नकदी डाली गई थी उससे भी ज्यादा नकदी हो सकती है जो लुटेरे लूट कर ले गए। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें