फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर को गोलियां मारकर नकाबपोश ले उड़े बैग

Wed, 05 Feb 2014 08:39 AM IST
दीपक अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नया गांव में बीती रात श्रीराम ज्वैलर्स के मालिक सुभाष के गोलियां मारकर तीन नकाबपोश लुटेरे उनका बैग छीन ले गए। बैग में गहने, नगद और दुकान की चाबियां थीं। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन तुरंत घर से निकले और उन्हें पीजीआई ले गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


वारदात रात को करीब साढ़े नौ बजे हुई। नया गांव के मेन बाजार में दुकान बंद कर सुभाष लगभग 100 मीटर की दूरी पर दशमेश नगर में स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वे घर के पास पहुंचे तो तीन नकाबपोशों ने उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्हें देख सुभाष भागने लगे। इस पर लुटेरों ने उन पर दो गोलियां दाग दीं। एक गोली उनके पैर और दूसरी जांघ पर लगी। वे लड़खड़ा कर गिर गए।
विज्ञापन


लुटेरों ने उनके हाथ से बैग छीना और भाग खड़े हुए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस में रहने वाले लोग घरों से बाहर आए। उन्होंने सुभाष को जख्मी हालत में देखा। परिजन उन्हें तुरंत पीजीआई ले गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


नया गांव में श्रीराम ज्वैलर्स के मालिक के दो गोलियां लगी हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- रजिंदर सिंह डीएसपी, मोहाली सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें