फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने चार लोगों को कुचला और छीन ली जिंदगी, मरने वालों में दो सगे भाई

Wed, 20 Dec 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
हिसार में सड़क हादसा
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार में एक ट्रक ने चार लोगों को कुचल डाला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। नारनौंद में जींद-भिवानी मार्ग पर प्रभुवाला बस स्टैंड के पास सोमवार रात खराब पिकअप को ठीक कर सगे भाइयों समेत रहे चार लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


भिवानी जिले के गांव सुरपूरा निवासी सगे भाई रामेश्वर, दशरथ अपने गांव के मुकेश और झोझू खुर्द निवासी संजय के साथ मिलकर धान की पराली का तूड़ा बनाकर बेचते थे। सोमवार रात चारों जींद से पिकअप में तूड़ा लादकर बहल सप्लाई करने जा रहे थे। जींद-भिवानी मार्ग पर प्रभुवाला के पास उनकी पिकअप गाड़ी खराब हो गई। रात करीब एक बजे ताऊ जी के होटल के पास चारों सड़क पर ही गाड़ी को ठीक करने में जुटे थे।

उसी समय जींद की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी और वहां खड़े रामेश्वर (35), उसका भाई दशरथ (30), मुकेश (28) और संजय (32) को कुचल दिया। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेजा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


चारों को कुचल ट्रक चालक मौके से फरार है। रोड पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के परिजन रणबीर सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- प्रह्लाद सिंह, थाना प्रभारी बास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें