फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसे, एक की मौत, 5 पहुंचे अस्पताल

Sat, 09 Jan 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हुए तीन दर्दनाक सड़क हादसों में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहां 5 लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचे। पहला हादसा इंडस्ट्रियल एरिया में पिकअप की चपेट में आने से गंभीर घायल बुलेट सवार साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि, मौके से फरार पिकअप सवार को पुलिस ने रास्ते से काबू कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक जसवंत सिंह को गिरफ्तार करके थाने से जमानत दे दी। मृतक की पहचान पंजाब स्थित कोट कपूरा निवासी विशु गोयल (25) के रुप में हुई। वह महिंद्रा कंपनी में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर पद पर कार्ररत था।

पुलिस के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया मुख्य मार्ग की ओर से तेज रफ्तार  पिकअप गाड़ी आ रही थी। इसी दौरान अचानक बुलेट सवार युवक पिकअप की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बुलेट सवार विशु गोयल लहुलुहान हालत में सड़क किनारे जा गिरा। जोरदार हादसे के बाद पीकअप सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, राहगीर से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल विशु गोयल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। लेकिन, वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

एक साल पहले कैरियर की शुरुआत:
विशु गोयल के परिवार में उसके माता पिता और उसका छोटा भाई काकु है। विशु के फादर कोट कपूरा में कमिशन एजेंट का काम करते है। जबकि, विशु का छोटा भाई काकु बीकाम की पढ़ाई करता है। इसके साथ विशु ने अभी एक साल पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई करके कैरियर की शुरूआत की थी। इससे पहले वीशु गुड़गांव में छह महीने रह चुका है। अभी वह महिंद्रा में सॉफ्टवेयर इंजिनियर पद पर था।

कोट कपूरा में अंतिम संस्कार:
मृतक विशु गोयल के भाई काकु ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी लेकर कोट कपूरा आ गए। परिवार और रिश्तेदारों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक के पिता दो बार बेहोश होकर गिर गए थे। किसी तरह से उनको संभालकर घर तक पहुंचाया गया।

सेक्टर-37-38 डिवाइडिंग से टकराई आई-20
सेक्टर-37-38-41-42 डिवाइडिंग पर तेज रफ्तार आई-20 कार टकरा गई। कार में सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को जीएमएसएत-16 में भर्ती करवाया। वहां, चालक की हालत गंभीर होने के बाद पीजीआई रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ नंबर की आई-20 पर तीन युवक रतन, जतिन और सौरभ सवार थे। तीनों में रतन अपनी कार ड्राइव कर रहा था।

रतन और जतिन सेक्टर-28 और सौरभ सेक्टर-19 का निवासी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार जैसे ही 37-38-41-42 लाइट प्वाइंट पर पहुंती अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार के चिथडे उड़ गए। ,सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और काबू को टो करवाकर थाने में लेकर गए। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें